फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्लंबर का आग से जला शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। घरेलू कलह से आहत एक प्लंबर का आग से झुलसा शव रविवार को घर के पीछे बने कमरे में फंदे से लटका मिला। आशंका है कि उसने पहले सिलिंडर की गैस खोलकर कमरे में आग लगाई और फिर फंदे से लटक गया। कमरे से धुआं उठता देख परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई तो शव छत की कुंडी से रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

थरियांव गांव निवासी रामनरेश पाल (52) प्लंबर था और गाजियाबाद में काम करता था। वह करीब 20 दिन पहले घर आया था। पारिवारिक अनबन के चलते वह अलग खाना बनाकर रहता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर के पीछे बने कमरे में था। कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलता देख परिजन और पड़ोसी पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। आग से उसका शरीर भी झुलस गया था।
बड़ा बेटा विकास पाल 27 जून को दुबई के लिए रवाना हुआ था। पिता के घर पर होने के बावजूद वह जाने से पहले उनसे नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि परिवार में लंबे समय से चल रहे अलगाव से रामनरेश पाल मानसिक रूप से परेशान था। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें