नगर पालिका में बैठक करते चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। नगर पालिका में जिला योजना समिति के वरिष्ठ सदस्य हाजी रजा ने शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। सोमवार को हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि सफाई नायक सभी जलभराव वाले स्थान चिह्नत कर लें, जिससे जरूरत पड़ने पर जलनिकासी के लिए त्वरित व्यवस्था की जा सके।
बैठक में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने के निर्देश दिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, शादाब अहमद, आबदीन, हुमायूं, अरुण यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ और मोहम्मद हबीब मौजूद रहे।