खागा में सर्विस लेन में बने गड्ढे।
- फोटो : FATEHPUR
आरओबी के दोनों ओर की सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे
खागा। कस्बे को हरदों और किशनपुर से जोड़ने वाले रेलवे ओवरब्रिज की दोनों तरफ की सड़क में इतने गड्ढे हो गए हैं कि आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। बाइक सवार तो कई बार गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। सर्विस रोड से रेलवे स्टेशन, मुख्य पोस्ट आफिस, दूरसंचार विभाग, बैंक बड़ी संख्या में लोगो का आना जाना बना रहता है।
इसके अलावा आरओबी के नीचे सब्जी मंडी भी लगती है। मोहल्ले के राजू पांडेय, गोपाल कृष्ण, पितंबर, रितेश पांडेय, सुरेश चंद्र ने बताया कि दो माह पहले दोनों तरफ के मार्गों की पैचिंग का काम कराया गया था जबकि नई सड़क बनाने की मांग की गई थी। बताया कि थोड़ी सी बरसात से पानी भर जाता है। सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने पैचिंग का विरोध किया था। इससे पूरी सड़क की पैचिंग नही हो पाई। बजट आने पर दोनों ओर की सर्विस रोड का निर्माण कराया जाएगा।