फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Wed, 21 Jan 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड की परवाह न करते हुए गंगा में डुबकी लगाई। गंगा नदी में स्नान करके भक्तों ने श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। इसके बाद ब्राह्मणों को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। गंगा घाटों पर दिन भर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान माता चंदिका गंगाघाट गुनीर बक्सर व ऐेतिहासिक स्थल शिवराजपुर गंगाघाट पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। भक्तों की भीड़ ने हर हर गंगे के जयघोष के साथ डुबकी लगाई और  माता चंदिका के दरबार में माथा टेक कर मन्नतें मानी। जगह-जगह भंडारे के भी आयोजन किए गए।

मंगलवार को मौनी अमावस्या का पर्व श्रद्धा भाव से मनाया गया। भोर पहर से ही भक्त गंगा घाटों की ओर जाते दिखे। ओम घाट भिटौरा के गंगा घाटों में दिनभर भक्तों ने पहुंचकर श्रद्धा की डुबकी लगाई। इसके बाद ओम घाट में स्थापित विशाल शिवलिंग पर जलाभिषेक कर मनोवांछित फल की कामना की।
विज्ञापन


ओम घाट भिटौरा में भक्त संजय रस्तोगी, गोंची रस्तोगी, अंकित रस्तोगी आदि ने स्टाल लगाकर भक्तों को चाय बांटी। आचार्य पंडित केके पांडेय और आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से बेहद पुण्य मिलता है। मंत्रोचारण के साथ गंगा स्नान कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने से सभी पापों का नाश होता है।

बिंदकी प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह से ही गांधी चौराहे से बक्सर गुनीर गंगा घाट माता चंदिका के दरबार में पहुंचने के लिए भक्तों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों से ट्रैक्टरों में सवार भक्त रवाना हुए। बक्सर घाट में गंगा स्नान करके भक्तों ने जहां माता चंदिका के दरबार में माथा टेका और  प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मानी, वहीं ऐतिहासिक स्थल शिवराजपुर में गंगा स्नान करने के बाद मीरा के हाथों स्थापित गिरधर गोपाल के दर्शन कर मनौती मानी।

बिंदकी नगर सहित तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से हजारों भक्तों ने संगम इलाहाबाद, माता चंद्रिका बक्सर घाट, शिवराजपुर, भिठौरा, माता संकठा असनी घाट में स्नान किया। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि शिवराजपुर व माता चंदिका घाटों पर भक्तों की भीड़ की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए थानाध्यक्ष कल्यानपुर, औंग की पुलिस फोर्स को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें