फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म, किसान और वाहन चालक परेशान

विज्ञापन
फोटो-11-बहुआ स्थित पेट्रोल पंप में डीजल न मिलने से खड़ी टेंपो। संवाद
विज्ञापन
बहुआ। क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में सोमवार को डीजल खत्म हो गया। इससे किसान और वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कानपुर के पनकी स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से क्षेत्र के पेट्रोल पंपों को पर्याप्त मात्रा में डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

एक टैंकर की लिमिट तय होने और क्षेत्र में कृषि कार्य व वाहनों की अधिकता के चलते डीजल की कमी बनी हुई है। इससे बहुआ, मुत्तौर, शंकरपुर, दतौली, शाह और बंधवा स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने से किसान और वाहन चालक मायूस होकर लौट गए।
दुर्गेश नंदिनी पेट्रोल पंप के मालिक प्रमोद कुमार ने बताया कि पनकी स्थित इंडियन ऑयल टर्मिनल से शनिवार को टैंकर में छह हजार लीटर डीजल और छह हजार लीटर पेट्रोल मिला था। रविवार को बंदी होने के कारण आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे समस्या बढ़ गई। एक टैंकर तेल कानपुर से पेट्रोल पंप तक पहुंच रहा है और सोमवार देर शाम तक आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

फोटो-11-बहुआ स्थित पेट्रोल पंप में डीजल न मिलने से खड़ी टेंपो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें