फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से शहर लबालब, नाला निर्माण कार्य में देरी से बढ़ रही है समस्या

Mon, 02 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संडे का दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। छुट्टी के दिन लोगों ने बच्चों के साथ घूमने फिरने का मूड बनाया था लेकिन सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बारिश का क्रम दिनभर चला जिससे जहां जगह जगह जलभराव की समस्या गंभीर हो गई। दिनभर लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


शहर के अलग अलग स्थानों में लबालब पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित रहा। लोग नगर पालिका की हीलाहवाली को कोसते रहे।

वहीं शहर में चल रहे निर्माण कार्यों में विलंब से भी समस्या गंभीर बनी हुई है। शहर के शादीपुर रेलवे क्रासिंग से जिला पंचायत को जाने वाले मार्ग के पास डाक घर बना हुआ है।

यहां गेट के सामने लबालब पानी भरा हुआ है जिससे समस्या गंभीर बनी हुई है। डाकघर में कार्य दिवस पर आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नालियां जाम होने से जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। अशोक नगर में नालियों की नियमित सफाई न होने से चोक नालियां उफना आई और सड़क में जलभराव की समस्या हो गई।
विज्ञापन


दिनभर से लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। यहां कई लोग तो फिसकर गिर गए। मोहल्ले के दिनेश सिंह, अरविंद ने बताया कि सफाई कर्मी कभी नहीं आते जिससे गंदगी बनी रहती है।

बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। मुराइनटोला गंदा नाला निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है जिससे नाले का पानी सड़कों में फैल रहा है।

रविवार को बारिश हो जाने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या और गंभीर हो गई है। हालांकि पंप चलाकर पानी निकाला जा रहा है लेकिन इसके बाद भी जलभराव की समस्या बनी हुई है। हालांकि अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कोट
 ‘बारिश के मद्देनजर सफाई निरीक्षक को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। नालियां चोक नहीं रहनी चाहिए ताकि जलभराव न होने पाए। इसके साथ ही साथ जेई निर्माण को निर्देशित किया गया है कि जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां निरीक्षण कर काम में तेजी लाएं।’ - रश्मि भारती, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें