फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख की आबादी को सड़क चौड़ी होने का मिलेगा लाभ

विज्ञापन
people gets positive after wide road - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज-हथगाम मार्ग के चौड़ीकरण से दो लाख की आबादी को आवागमन में राहत मिलेगी। यह सड़क हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के अलावा कौशांबी जिले के कड़ाधाम को जोड़ती है। गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम पूरा हो जाने से इस मार्ग से रायबरेली का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में हुसैनगंज, हथगाम से कौशांबी बार्डर तक की सड़क लोक निर्माण विभाग से हटा कर विश्व बैंक डिवीजन कानपुर के सुपुर्द कर दी गई थी। यह सड़क तीन मीटर चौड़ी बनी थी। विश्वबैंक डिवीजन कानपुर से सात मीटर की डामरयुक्त सड़क और ढाई-ढाई मीटर की पटरी के लिए 90 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई।
बाद में कार्यदायी संस्था ने रिवाइज एस्टीमेट बनाया। 108 करोड़ रुपये से 36.500 किमी सड़क बनाने को मंजूरी मिली। कस्बा और गांवों में 10 मीटर की इंटरलॉकिंग और एक-एक मीटर की पटरी बनेगी। अवर अभियंता जियाउद्दीन खान ने बताया कि 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। हथगाम कस्बे में इंटरलॉकिंग का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें