फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहीं पूरी हो रही नींद, लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली ट्रिपिंग के कारण लोग रात में चैन की नींद नहीं ले पा रहे हैं। नींद पूरी न होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोग चिड़चिड़ेपन के शिकार हो रहे हैं। 44 डिग्री के पार होने से शहर में ट्रिपिंग की समस्या गंभीर हो गई है। रात में आठ से 10 बार बिजली ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

महीनेभर से शहर की बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। दिन में कई बार कटौती लोगों पर कोई खास असर नहीं डाल रही है, लेकिन रात में कई बार की कटौती से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग रात को घर की छत या फिर सड़कों पर घूमकर बिता रहे हैं। बिजली की आपूर्ति शुरू होने पर लोग बिस्तर पर पहुंचते हैं और नींद आते ही फिर से ट्रिपिंग हो जा रही है। बीच-बीच में 10 से पांच मिनट के लिए आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता आजिज आ चुके हैं।
सुबह के समय लो वोल्टेज की बिजली आपूर्ति से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है। नलकूप न चल पाने से लोगों का पानी नहीं मिलता है। नौकरी पेशा को जाने वालों को सुबह स्नान आदि के लिए पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करने को मजबूर होना पड़ रहा है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके सिंह का कहना है कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए कम से कम सात घंटे की नींद आवश्यक है। कई दिन तक बीच-बीच में नींद में व्यवधान होने से स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। नींद पूरी न होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें