फतेहपुर। पीडीए समाज (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष चौधरी राजेश यादव ने बताया कि पीडीए समाज के ऊपर अत्याचार हो रहा है। समाज के लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। पुलिस व एसटीएफ ने घर से उठाकर मंगेश यादव का फर्जी एनकाउंटर किया है। 69,000 शिक्षक भर्ती आरक्षण घोटाले में धांधली हुई। इन सभी की न्यायिक तरीके से जांच व प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, बाबू सिंह यादव एडवोकेट, वीरेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, इंद्रजीत सिंह यादव एडवोकेट, अश्वनी यादव एडवोकेट, सुनील यादव मौजूद रहे। (संवाद)