फतेहपुर। जिला अस्पताल में शनिवार को एक्सरे जांच कराने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एक्सरे विभाग में स्टॉफ की कमी के चलते अस्पताल प्रशासन ने दूसरी मंजिल पर स्थापित दूसरी एक्सरे मशीन का संचालन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मरीजों को नहीं होने से वे जांच और रिपोर्ट के लिए भटकते रहे।
पहले अधिकांश एक्सरे जांच प्रथम तल पर स्थित मशीन से की जाती थी लेकिन कुछ दिन पूर्व वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी को शिकायत मिलने पर हटा दिया गया था। इसके बाद शनिवार को बिना पूर्व सूचना के दूसरी मंजिल पर लगी मशीन से जांच शुरू कर दी गई।
इससे मरीजों और तीमारदारों में भ्रम की स्थिति बनी रही। मरीजों को सही जानकारी न मिलने के कारण वे पूरे दिन इधर-उधर भटकते रहे और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों को बेहतर और समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दूसरी मशीन का संचालन किया गया है।