फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोबाइल टॉर्च की रोशनी से हुआ इमरजेंसी वार्ड में मरीज का इलाज

विज्ञापन
फोटो-26-मोबाइल की रोशनी में इलाज करते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई हैं। इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में मरीज का इलाज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि बुधवार रात जिला अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद जेनरेटर नहीं चलाया गया। इसी दौरान मनीष दुबे नाम के व्यक्ति बड़े भाई को ब्रेन अटैक होने पर इलाज के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे। जिला अस्पताल में लाइट न होने पर डॉक्टर ने मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में मरीज के हाथ में वीगो लगाया।

इलाज कराने पहुंचे परिजन ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। साथ ही डीएम से अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।वहीं सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

यदि बिजली नहीं थी तो स्टाफ को सूचना देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। साथ ही ये पूछा जाएगा कि आखिर जेनरेटर क्यों नहीं चलाया गया।

फोटो-26-मोबाइल की रोशनी में इलाज करते डॉक्टर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें