फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रमवां-पंथुआ मार्ग की फिर पैचिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधीगंज। शहर से रमवां-पंथुआ मार्ग पर एक बार फिर पैचिंग का काम शुरू हो गया है, जहां गड्ढों की भराई के लिए गिट्टी डाली जा रही है। अमर उजाला में 13 अगस्त को खबर छपने के बाद विभाग ने यह मरम्मत शुरू की।
विज्ञापन

यह सड़क वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी थी। इसका निर्माण मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर कंपनी ने किया था। योजना के तहत, ठेकेदार कंपनी की पांच साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी है।
हालांकि, सड़क की मरम्मत टिकाऊ साबित नहीं हुई है। हर दो-तीन महीने में सड़क की हालत फिर खराब हो जाती है। इससे दोबारा पैचिंग की जरूरत पड़ती है। संकरी रोड और गड्ढों के कारण कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें दो बार ट्रैक्टर ट्रॉली भी पलट चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें