फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-प्रयागराज जाने के लिए बस का इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज जाने के लिए शुक्रवार को यात्री बसों का इंतजार करते रहे। इक्का-दुक्का बसें आईं भी तो उनमें सवारियां इतनी अधिक थी कि सीट के लिए मारामारी मची रही। यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए फेरों की संख्या बढ़ाई गई थी, लेकिन वह भी काम न आ सकी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानि 16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ के लिए जालौन आ रहे हैं। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए फतेहपुर डिपो से 30 बसें भेजी गई हैं, जिनमें कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी भेजे गए हैं। सुबह ही सभी बसों को रवाना कर दिया गया। इनकी वापसी रविवार को होगी।
जालौन भेजी गईं सभी बसें कानपुर-प्रयागराज रूट की ही रहीं हैं। बता दें कि डिपो में कुल 89 निगम की बसें हैं। 30 बसें रैली में भेजे जाने के बाद 59 बसों का ही संचालन हो सका। इसमें बांदा, लखनऊ रूट की बसें कम नहीं की गईं। ऐसे में कानुपर-प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

एआरएम दयाशंकर सिंह ने बताया कि यात्रियों को दिक्कत न हो। इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। रविवार को रैली से बसें वापस आ जाएंगी। तब संचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें