बिंदकी। जौनपुर के मछली शहर से सपा विधायक रागिनी सोनकर बुधवार को बांदा से लखनऊ जाते हुए कस्बे के गांधी चौराहे पर रुकीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कुछ देर बातचीत की। विधायक ने कहा कि साजिश के तहत दलितों के विभाजन की कोशिश हो रही है। भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी समेत सभी मुद्दों में पूरी तरह फेल साबित हो रही है। इस मौके पूर्व जिलाध्यक्ष सपा रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता, सभासद आनंद सोनकर, यूनुस खान, आशा गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)