फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खलीफापुर में सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्र से मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है।
गांव निवासी महेंद्र कुमार पटेल (22) सूरत में नौकरी करता था। वह रक्षाबंधन पर गांव आया था। पोस्टमार्टम हाउस में पिता रामनरेश ने बताया कि गांव के रहने वाले एक युवक ने कुछ साथियों के साथ रविवार रात बेटे के साथ मारपीट की। रुपये, मोबाइल लूट लिया। करीब रात 10 बजे पुत्र घर लौटा। उसने आपबीती बताई। उसने बेटे को सुबह चलकर बातचीत का आश्वासन दिया था। घटना से आहत बेटा रात को घर से निकल गया। ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
-
ससुरालियों की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी रामकृपाल के पुत्र पंकज (30) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नर्सिंग होम ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में रामकृपाल ने बताया कि पुत्र, बहू अंशू देवी व बच्चों को रक्षाबंधन पर ससुराल छोड़ने गया था। किसी बात को लेकर ससुरालियों से कहासुनी हो गई। पुत्र के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। उसने आत्मग्लानि में आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।