फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी बच्चे पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता हुई। 25 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में सफाई पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों को चेयरमैन राजकुमार मौर्य और ईओ नगर पालिका रवींद्र कुमार ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं क्लीन टॉयलेट अभियान के तहत स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय रस्तोगीगंज, नेहरू बाल हायर सेकंडरी विद्या सदन एवं एंबीशन पब्लिक स्कूल के बच्चे शामिल हुए। चेयरमैन ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार में कैप और शर्ट बांटे। सफाई कर्मचारियों को भी पीपी किट वितरित कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक आरके चंद्राकर, मोहम्मद हबीब, स्वच्छता दूत जय, विनय, सभासद विनय तिवारी, विवेक यादव, गुड्डू यादव, संतोष पटेल, आतिश पासवान, संजय लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें