आईटीआई मैदान में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिविर में सजी भारत माता की झांकी
- फोटो : अमर उजाला
प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को चैतन्य देवी देवताओं की झांकी सजाई र्गइं। ब्रह्मकुमार अविनाश की सजाई झांकियों का मनोरम दृश्य देख लोग भावविभोर गए।
कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी केंद्र ज्वालागंज की प्रभारी नीरा बहन ने कहा कि कलयुग जाने वाला है और सतयुग आने वाला है। सतयुग आते ही 5000 वर्ष पहले की भांति देश एक बार फिर सोने की चिड़िया बनेगा। उसी तरह घी, दूध की नदियां बहेंगी। शेर, गाय एक साथ पानी पियेंगे। पवित्रता होने के कारण सुख समृद्धि होगी।
राज योग मेडीटेशन के माध्यम से अपने कर्मेंद्रिय एवं मन के राजा बन सकते हैं। स्व परिवर्तन से ही विश्व परिवर्तन संभव होगा।