फतेहपुर। पंचायत चुनाव मतगणना में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रशिक्षण नहीं दिया जाएगा। यह कर्मचारी तय तिथि को संबंधित ब्लॉक के मतगणना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दो मई को होने वाली मतगणना में 396 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए गए हैं। गुरुवार को इनके प्रशिक्षण स्थल ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय पहुंचने पर अव्यवस्था पैदा हो गई थी।
पंचायत चुनाव की 13 ब्लॉकों में दो मई से होने वाली मतगणना के लिए 396 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल में एक-एक गणना सहायक और गणना पर्यवेक्षक के साथ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी लगाया गया है। गुरुवार से शुरू मतगणना प्रशिक्षण में सिर्फ गणना सहायक और गणना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया जाना है।
प्रशिक्षण के पहले दिन बड़ी तादाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रशिक्षण स्थल पहुंच गए थे। इससे प्रशिक्षण स्थल पर अव्यवस्था पैदा गई थी। कार्मिक डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना में लगाए गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रशिक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है।