फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: तीन दिन में आएगी शेष बसपा प्रत्याशियों की सूची, फतेहपुर में सात सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Sun, 04 Apr 2021 01:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में राजनीतिक दल इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव सिंबल पर कराने की तैयारी में हैं। सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। जनपद में चुनाव तीसरे चरण में होना है, इसलिए अभी किसी भी पार्टी ने सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन


इस बीच बसपा ने जिला पंचायत सदस्य की 46 में से सात सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। हालांकि अभी शेष 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आना बाकी है। इसी क्रम में आगामी दो से तीन दिन में भाजपा भी अपने दावेदारों की लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस और सपा ने भी प्रत्याशियों को लेकर होमवर्क पूरा कर लिया है।  

बसपा जिला पंचायत सदस्य के सभी 46 वार्डों में जिताऊ और अच्छी छवि वाले प्रत्याशी उतारने की रणनीति बनाई है। अगले तीन दिन में शेष 39 वार्ड के प्रत्याशियों की सूची जारी होने की संभावना है। अभी तक सात प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। बसपा के जिलाध्यक्ष सीताराम ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी चयन का अधिकार मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल एमएलसी भीमराव आंबेडकर और अशोक गौतम को है।
विज्ञापन


 

दोनों सेक्टर प्रभारियों ने मिलकर वार्ड तीन सवंत से अशोक कुमार, वार्ड 16 देवमई से अखिलेश शुक्ला, वार्ड 17 सुजावलपुर से महेंद्र सिंह परिहार, वार्ड 19 अमौली से सुनीता उमराव पत्नी नरेश उमराव, वार्ड 21 डिघरुआ से फुल्ली देवी पत्नी रामभजन पाल, वार्ड 24 मडरांव से आरती प्रजापति पत्नी शिवकुमार, वार्ड 44 बुदवन से आरशी शेख पत्नी शाहिद को प्रत्याशी बनाया है। 

बसपा जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया प्रत्याशी चयन का अधिकार मुख्य सेक्टर प्रभारी प्रयागराज मंडल एमएलसी भीमराव आंबेडकर और अशोक गौतम को है। तीन दिन के भीतर दोनों सेक्टर प्रभारी जिले का दौरा करेंगे और यहां पर प्रत्याशिता के आवेदकों का साक्षात्कार लेकर प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप देंगे। फिलहाल हमने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेख पांडेय ने बताया कि प्रदेश कमेटी की ओर से जिला पंचायत के प्रत्याशियों की सूची घोषित की जाएगी। आठ अप्रैल को सभी दावेदारों की सूची भेजी जाएगी। 10 अप्रैल तक प्रदेश कमेटी की ओर से जिला पंचायत सदस्य की सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में है। 

 
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के 46 वार्डों में चुनाव लड़ने के लिए करीब 400 लोगों ने पार्टी सिंबल की मांग की है। मजबूत दावेदारों के नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए गए हैं। प्रदेश संगठन की ओर से प्रत्याशी का चयन करके शीघ्र ही सूची जारी की जाएगी। जुझारू प्रत्याशियों को पार्टी की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। 

सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेने के बाद हर वार्ड से तीन-तीन उम्मीदवारों का चयन करके सूची प्रदेश संगठन को भेज दी गई है। अब पार्टी हाईकमान की ओर से प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। पार्टी जिसे भी प्रत्याशी तय करेगी पार्टी के लोग उसे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें