फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीघा में 1.47 करोड़ से बनेगा नगर पंचायत भवन

विज्ञापन
नगर पंचायत आसोथर के निर्माण का फावड़ा मारकर शुभारंभ करते अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। नवसृजित नगर पंचायत के भवन का निर्माण एक करोड़ 47 लाख रुपये से कराया जाएगा। अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने बुधवार को पूजा कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लखनऊ की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को भवन निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

असोथर से थरियांव मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय बनाया जाएगा। निचली गंगा नहर के पास दो बीघा जमीन चिह्नित की गई है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता ने भूमि पूजन किया। उन्होंने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत का भवन बनने के बाद लोगों की बहुत सी समस्याओं का आसानी से हल किया जा सकेगा। ईओ अजय पांडेय ने बताया कि पहले राजस्व विभाग ने कठौता मार्ग पर जमीन चिह्नित की थी, जिसको निरीक्षण के दौरान निरस्त कर दिया गया था।
थरियांव रोड में नहर किनारे की जमीन पर नगर पंचायत का कार्यालय बनेगा। इस मौके पर निर्मल सिंह, प्रवीण सिंह, गौरव सिंह, संतोष गुप्ता, काशी गुप्ता, बमलहरी द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता और नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें