फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पंचायत सहायकों ने प्रदर्शन कर मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। मानदेय बढ़ोतरी व स्थायी सेवा समेत विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सहायकों ने ब्लॉक मुख्यालय में आवाज बुलंद की। शुक्रवार को प्रदर्शन कर ब्लॉक गेट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राय ने कहा कि पंचायत सहायकों का मानदेय बहुत कम है। छह हजार रुपये मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल है। अतिकुशल श्रेणी की तरह 26 हजार 910 रुपये करने की मांग की। अनुबंध प्रणाली हटाकर सेवा नियमावली बनाने की भी मांग की। कहा कि महिला पंचायत सहायकों की स्थानांतरण नीति लागू की जाए। पंचायत सहायकों से पावर्टी सर्वे, शौचालय सर्वे समेत बहुत सारे काम लिए जा रहे हैं। पंचायत सहायकों ने रजिस्ट्री अभियान चलाया। मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को अपनी मांगों को लेकर रजिस्ट्री की गईं। इसके बाद संघ के सदस्य बीडीओ कार्यालय पहुंचे। बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ को ज्ञापन दिया। इस मौके पर ब्लॉक कोषाध्यक्ष रामऔतार, अनुराधा, सीमा, सरोज, करुणेश, विनीता देवी, किरन वर्मा, प्रतिभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें