फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सख्ती के दावों के बीच धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड वाहन

विज्ञापन
फोटो-01-ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद - फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौरंग, ईंट और गिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन सड़कों पर बेलगाम दौड़ रहे हैं। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड वाहनों की भरमार के कारण आम लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। इन वाहनों से होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को लेकर राहगीरों और स्कूली बच्चों में भय का माहौल है।
हालांकि प्रशासन ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने का दावा कर रहा है लेकिन इसका असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा। सड़कों पर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खुलेआम दौड़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन और परिवहन विभाग की उदासीनता सामने आ रही है। एसडीएम खागा अभिनीत कुमार ने बताया कि ओवरलोड परिवहन रोकने के लिए प्रत्येक थाने में टास्क फोर्स गठित की गई है जो निगरानी कर रही है। जल्द ही चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-01-ओवरलोड ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली। संवाद- फोटो : तपोस्थली में प्रार्थना करते अनुयायी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें