जिले में पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुष्पा सिंह ने कहा कि तीन दिन के अंदर तालाबाें, हैंडपंपों, पोखरों की रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में हैंडपंप खराब हों या फिर पानी नीचे चला गया हो तो मनरेगा के तहत कार्य कराएं और हैंडपंप के आसपास गंदगी नहीं होनी चाहिए। जल का संरक्षण करें।
उन्होंने सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में सफाई कार्य है इसलिए शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें। नियमित सफाई कराएं और लापरवाहों पर कार्रवाई करें। मुख्य विकास अधिकारी भवानी सिंह ने कहा कि ग्राम स्तर पर जो तालाब सूखे हैं उन्हे तत्काल भरवाया जाए। समय समय पर पानी बदलना बहुत जरूरी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, अभियंता लघु सिंचाई, जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान आदि रहे।