फोटो-33-जाफरगंज में गंदगी से पटी नालियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
जाफरगंज।
कस्बे में चोक नालियां और कूड़े के ढेरों की सड़ांध ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। लोगों संक्रामक बीमारी को लेकर दहशत में है। ग्राम प्रधान भी समस्या को नजरअंदाज कर रहे हैं।
खजुहा ब्लाक के कस्बे की आबादी पांच हजार है। इसमें सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। इससे कस्बा गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया है। गंदगी के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत डीपीआरओ से लेकर एडीओ पंचायत तक किया, लेकिन कर्मी की तैनाती नहीं हुई। कस्बे के रमेश चंद्र दीक्षित, अरुण तिवारी, राजेश शुक्ला, तन्नू दीक्षित आदि का कहना है कस्बे में एक भी सफाई कर्मी नहीं है।