- पशु क्रूरता अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। थाना क्षेत्र के हाईवे के हटिया चौराहे में नवनिर्मित पुलिस आवास के पास शनिवार को पशु तस्करों का ट्रक पकड़ा गया। ट्रक से 12 मवेशी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक को सीज कर दिया गया है। बरामद 12 भैंसों को लोगों की सुपुर्दगी में दिया है। ट्रक में भैंसों के पैर व मुंह रस्सी से बंधे मिले हैं। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया ट्रक चालक कौशांबी जनपद के कोखराज थाने के ननकई निवासी मुकीम, खलासी मोहम्मद साबिर, मिर्जापुर जनपद के अहिरौरा थाने के डोरी गांव के अन्नू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को निजी मुचलके पर छोड़ा है। आरोपियों ने बताया कि प्रयागराज से भैंस, भैंसा लादकर उन्नाव बाजार जा रहे थे।