फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध मंडी न बंद करा पा रहे तो लौटा दें जमा रकम

विज्ञापन
others - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। लोधीगंज के बेरुईहार की सब्जी मंडी के विरोध में आढ़तियों ने पांचवें दिन विरोध प्रदर्शन जारी रखा। प्रशासन की हीलाहवाली पर आढ़तियों ने नाराजगी जताई। कहा कि यदि अधिकारी अवैैध मंडी बंद न करा पा रहे हों तो उन लोगों की जमा रकम लौटा दें।
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अवैध सब्जी मंडी के संचालन से नवीन मंडी समिति के आढ़तियों का नुकसान हो रहा है। नवीन मंडी समिति में 22 दुकानों की नीलामी हुई है। तब आढ़तियों ने एक करोड़ 20 लाख रुपये दुकान लेने और लाइसेंस जारी कराने के लिए जमा किया था। लोधीगंज में सब्जी आढ़ती बिना रुपया लगाए व्यापार कर रहे हैं। साथ ही राजस्व की भी चोरी हो रही है। प्रशासन इसी तरह से सब्जी मंडी का संचालन करा रहा है तो नवीन मंडी के आढ़तियों का रुपया वापस कर दिया जाए। जो रुपये दुकान लेने और लाइसेंस जारी कराने के लिए लगाया गया है। उसी से व्यापार कर लेंगे। अधिकारियों की मिलीभगत से लोधीगंज के सब्जी विक्रेता मंडी चला रहे हैं। इस मौके पर आढ़ती महेंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार, विजयबली, रामप्रकाश, अकबर, विनोद कुमार, बुद्धसेन, संतोष कुमार, राजाराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें