छिवलहा। कोरोना काल में स्कूलों के बंद होने से बाधित हो रही बच्चों की पढ़ाई को प्रेरणा साथियों ने पटरी पर लाकर सराहनीय कार्य किया है। यह बातें सोमवार को छिवलहा प्राथमिक स्कूल में मिशन प्रेरणा को गति देने के लिए हुए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में एआरपी विनोद कुमार मिश्रा ने कही।
हथगाम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय छिवलहा प्रथम में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अरुण त्रिपाठी ने कहा कि प्रेरणा साथी के माध्यम से ई-पाठशाला की सामग्री अधिकतर बच्चों तक पहुंचाने, दूरदर्शन के माध्यम से प्रतिदिन नौ
से एक बजे तक कार्यक्रम देखने के लिए बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षिका नीलम वर्मा ने प्रेरणा साथियों को उनके दायित्वों के बारे में बताया। इस मौके पर शाहीन जमाल, प्रेरणा साथी रिंकी, सौंदर्य, देवेंद्र, धर्मेंद्र, अभिषेक, रुबीना, मनोज, वैभव, अमन मालविका, अमन, अंशिका, अशोक, सिद्धार्थ, नीलम, सलोनी, रेखा आदि मौजूद रहे।