फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में नौकरी दिलाने के बहाने तीन युवकों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर शातिर ने तीन युवकों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार लोगों के घटना की जानकारी देने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिलंदपुर गांव के भोला प्रसाद के बेटे हिमांशू और उसके दोस्त संदीप व राजेश को नौकरी दिलाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भोला प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा कंप्यूटर कार्य की दुकान चलाता है। उसकी दुकान में शहर के पत्थरकटा चौराहे का रहने वाला एक युवक आता जाता था। उसने बेटे को कंप्यूटर काम के लिए सिंगापुर भेजने का आश्वासन दिया। बेटा और उसके दोस्त आरोपियों के झांसे में फंस गए। तीनों ने ढाई लाख की रकम आरोपियों को दी। रकम लेने के बाद आरोपियों ने एक पखवारे में वीजा मंगाने की बात कही थी। छह माह बाद भी वीजा नहीं आया। रकम मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई। पुलिस ने जांच में समझौते की बात लिखकर निस्तारण कर दिया। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।
--
फोटो-26 - वायरल वीडियो में डंडा चलाती दिखी पुलिस
--
बिना मॉस्क वालों और दुकानदारों पर लाठी चलाते पुलिस का वीडियो वायरल
- किशनपुर थानाक्षेत्र का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयीपुर। किशनपुर थानाक्षेत्र में बिना मॉस्क वाले बाइक सवारों और फुटपाथ के दुकानदारों पर पुलिस डंडे चटका रही है, ऐसा वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इलाकाई लोगों ने पुलिस के अमानवीय कृत्य को लेकर सोशल मीडिया में कमेंट्स भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

किशनपुर थाना के विजयीपुर चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह कुछ दिन पहले तैनात हुए है। उसके बाद पुलिस का डंडा चटक रहा है। फुटपाथ में सब्जी बेचने वाले एक दुकानदार पर पुलिस का कहर टूटता दिखा है। विजयीपुर चौराहे और नरैनी मार्केट के दुकानदारों में भय का माहौल है। कई लोगों ने फेसबुक विरोध जताया है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया शिकायत मिली है। चौकी प्रभारी को समझाया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया पिटाई का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें