फतेहपुर। घर से ही टेलीफोन से चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला ने हेल्पलाइन शुरू की है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक निगम फोन पर उपलब्ध रहेंगे। चिकित्सीय परामर्श लेने वालों को रोगों से बचने के तरीके बताए जाएंगे। कोरोना काल में शरीर की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने व अन्य रोगों के इलाज व बचाव संबंधी जानकारियों के लिए नियत समय पर फोन किया जा सकता है।