अमौली। बेहटा स्थित भट्ठा में यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। लगातार हुई बरसात और लाकडाउन के चलते कच्ची ईंट के नुकसान पर विचार विमर्श किया गया। खनन विभाग के अधिकारियों से मिलकर रायल्टी माफ कराने की बात पर चर्चा हुई। तय किया गया कि डीएम से मिलकर सरकारी रेट बढ़ाने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही पांच साल पहले के सरकारी रेट 7200 रुपये और टैक्स को बहाल करने की बात रखी गई। इस मौके पर बिंदकी यूनियन अध्यक्ष वेद वर्मा, उपाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, मंत्री संजय गुप्ता, विमलेश त्रिवेदी, कुक्की बाबू, अवधेश तिवारी, रमेश गुप्ता, सुनील कुमार, सुरेंद्र तिवारी, लल्लन सेठ, खेल्लन भी मौजूद रहे।