शाह (फतेहपुर)। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रविवार शाम साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र जैतपुर निवासी स्वर्गीय राजा बाबू का बेटा शिवबरन आरख (40) मजदूरी करता था। वह शहर से साइकिल से लौट रहा था। गोपालपुर गांव के पास बाइक सवार ने मजदूर की साइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। डाक्टर ने हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाइक सवार ललौली के महाराजपुर गांव का सोनू नोनिहा है। नशे में उसने टक्कर मारी है। सिर में चोट लगने से मौत हुई है। मजदूर की पत्नी मायादेवी की मौत हो चुकी है। उनके दो बेटे नितिन और नीतीश है। उनका रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि कानपुर में शव का पोस्टमार्टम हुआ है। बाइक चौकी में खड़ी कराई गई है।