फतेहपुर। प्रवासी मजदूर कोरोना वायरस के संवाहक बने हुए हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में एक प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला। प्रशासन ने प्रवासी के तेलियान ब्लाक के मलौनी गांव को सील कर दिया है।
अभी तक 3172 सैंपल जांच के लिए बाहर भेजे जा चुके हैं। इनमें से 2822 की रिपोर्ट आ चुकी है। रविवार को 108 सैंपल की जांच रिपोर्ट जिला कोरोना सेल को मिली। जिसमें तेलियानी पीएचसी के मलौनी गांव निवासी एक युवक को कोरोना वायरस से ग्रसित बताया गया। युवक का सैंपल 10 जून को भेजा था। अब जिले में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 97 हो गई है। मौजूदा वक्त जिले में 46 एक्टिव केस हैं। जबकि 51 केस एल वन हॉस्पिटल थरियांव सीएचसी से रेफर हो चुके हैं।
....
कोरोना मीटर
कुल लिए गए सैंपल- 3172
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 2822
रविवार को प्राप्त कुल रिपोर्ट - 108
रविवार को कोरोना पाजिटिव - 01
अब तक कुल कोरोना पाजिटिव संख्या- 97
कोरोना एक्टिव केसों की संख्या - 46
ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या - 51