बिंदकी। सपा नेता ने रविवार को बसंती खेड़ा गांव पहुंचकर 25 गरीब जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया। राशन सामग्री पाकर जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान झलक आई।
रविवार को बसंती खेड़ा गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल उर्फ दयालु गुप्ता ने 25 गरीब परिवारों को राशन सामग्री वितरित करने का काम किया। वितरित की गई राशन सामग्री में एक बोतल तेल, सब्जी मसाला, नमक, आलू ,प्याज, हरी सब्जियां, 5 किलो आटा, दाल इत्यादि चीजें शामिल रहीं। इस मौके पर सपा नेता से लोगों ने तमाम समस्याओं का जिक्र किया। जिसमें लोगों ने बताया कि उनको पेंशन नहीं मिल रही है गांव में लोगों के बिजली के बिल कई गुना अधिक आ गए हैं। वही प्रवासी मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। राशन सामग्री वितरण के दौरान आर. कुमार पटेल, अजीत पटेल, विपिन पटेल , अनुराग ऋषि, यूनुस खान , मनोज सोनकर मौजूद रहे।
........