फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण सामग्री रख कर अतिक्रमण करने वालो को दी गई चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा । नगर पंचायत ने पटरियों पर निर्माण सामग्री और मलबा रख कर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी है कि एक दो दिन के अंदर पटरी से सामग्री न हटाने पर जब्त कर ली जाएगी। सोमवार को कस्बे में माइक से घोषणा की गई।
विज्ञापन

ईओ लाल चंद्र मौर्या ने बताया कि जीटी रोड, किशनपुर रोड, नौबस्ता रोड सहित अन्य मोहल्लों की सड़क पटरी पर मलबा और निर्माण सामग्री के ढेर हैं। इससे आवागमन बाधित होने के साथ आए दिन जाम लगता है। कई बार वाहनों की चपेट में आने से दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने बताया कि सामग्री न हटाने पर जब्त कर ली जाएगी सोमवार को माइक से घोषणा करवाकर सभी को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें