छिवलहा। कथावाचक मोरारी बापू के भगवान श्रीकृष्ण और बलराम पर की गई टिप्पणी का यादव समाज के संगठन ने विरोध किया है। सोमवार को अखिल भारतीय यादव समाज युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि कुछ दिन पूर्व कथावाचक मोरारी बापू ने एक चैनल पर राम कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण व बलराम पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इससे देश-विदेश में रह रहे अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं। विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले 16 कला परिपूर्ण श्रीकृष्ण के लिए ऐसा बयान अत्यंत निंदनीय है। अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामानंद यादव के आह्वान पर राज्यपाल को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन के माध्यम से कथावाचक को तत्काल गिरफ्तार करने व माफी मांगने की मांग की गई है। इस मौके पर राजकरन यादव, राजेश यादव, अभय यादव व अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।