फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की कोरोना पॉजिटिव युवती जहानाबाद में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (फतेहपुर)। कानपुर में कोरोना पॉजिटिव निकली युवती कस्बे के ठकुुरन गली में मिली। स्वास्थ्य टीम ने संक्रमित को कोरोना एल-वन हास्पिटल थरियांव में भर्ती कराया। कस्बे के मोहल्ला ठकुरन गली की रहने वाली युवती 17 फरवरी को अपनी बहन और जीजा के साथ दिल्ली गई थी। युवती के बहन की ससुराल कानपुर के साढ़
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव में है। कुछ दिन बाद सभी लोग उमरी गांव आ गए थे। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर रोशनी सहित उसकी बहन और बहनोई की सैंपलिंग कराई गई थी। सैंपलिंग के दो दिन बाद युवती भाई के साथ गांव आ गई। कानपुर में रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती की तलाश हुई तो उसके
जहानाबाद में होने का पता चला इसकी सूचना सीएमओ कानपुर ने सीएमओ फतेहपुर को दी। रविवार को पीएचसी देवमई प्रभारी डॉ. रघुराज व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद अधीक्षक डॉ जेपी वर्मा, कस्बा इंचार्ज विवेक यादव युवती के घर पहुंचे। उसे एल वन हॉस्पिटल भेजा। सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि युवती के संपर्क आए परिजनों की सैंपलिंग कराई गई है। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें