फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने प्रधानाचार्य लिल्स बगिया को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने जबरन फीस वसूली और स्कूल से कापी किताबें बेचने की शिकायत का संज्ञान लिया है। शुक्रवार को लिल्स बगिया स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कालोनी के रहने वाले शिवनारायण मिश्र ने शिकायती पत्र देकर तीन महीने की एकमुश्त फीस जमा कराने के साथ स्कूल से ही कापी-किताब न खरीदने पर बेटे देवांश की टीसी काट देने की शिकायत की थी। शिकायत पर डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है। जिसमें एक ही परिसर में दो स्कूल संचालित करने, दोनों के मान्यता अभिलेख, नियम विरुद्ध तीन महीने की फीस जमा करने और स्कूल से कापी की बिक्री करने का तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीआईओएस ने बताया कि जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कोई भी स्कूल यदि ऐसा करते पाया जाता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें