फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसूमा गांव में पूर्व प्रधान और बीडीसी पक्ष में मारपीट पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के फतेहनगर करसूमा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच वर्चस्व की रंजिश में मारपीट पथराव हुआ। घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। एक दूसरे को करीब आधे घंटे तक दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा। लाठी-डंडे चले और पथराव किया गया। घटना में कई लोग चोटिल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इनके बीच अक्सर वर्चस्व और चुनावी खुन्नस को लेकर विवाद होता रहता है। एक पखवारे पहले भी विवाद हुआ था। गांव के पूर्व प्रधान नादान भट्ट और बीडीसी दिलीप यादव के बीच एक पखवारे के पहले की विवाद की खुन्नस चल रही थी। बीडीसी के परिवार का एक युवक पूर्व प्रधान के घर की ओर सुबह दातून करते पहुंचा था। किसी ने उस पर पत्थर फेंका। तभी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा चालू हो गया। घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल भी हुआ। एसओ आशीष सिंह ने बताया मामले में मारपीट पथराव करने में दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। 27 लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। 15 का चालान किया गया है। निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। उधर, थाना थरियांव क्षेत्र के रामपुर निवासी दिनेश पुत्र गया, बृजेश पुत्र शंकर को लाठी डंडे से एक पक्ष के लोगों ने पीट दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेजा नगर में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में देर रात मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें