फतेहपुर। हुसैनगंज और गाजीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव निवासी रामकरण का बेटा विनोद (25) किसी काम से हुसैनगंज गया था। यहां से बुधवार रात लौट रहा था। हुसैनगंज थाने के देवरी मोड़ के पास बाइक सवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसे जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। उधर,बांदा जिले के टाडा गांव निवासी पालीम का बेटा छोट्टन ( 27) गाजीपुर थाने के सुकेती निवासी मलखान बाइक से जा रहे थे। सुकेती के पास बाइकों के सीधी भिड़ंत हो गई। मौके पर छोट्टन की मौत हो गई। वहीं मलखान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले हेलमेट नहीं लगाए थे।