फतेहपुर। जनपद मुख्यालय समेत सदर तहसील क्षेत्र में सभी विभागों की सरकारी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। एसडीएम सदर ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जों की स्थिति को जानने के लिए अभियान की शुरुआत की है।
एसडीएम सदर प्रमोद झा ने सभी विभागों को पत्र भेजकर उनकी संपतियों का हिसाब मांगा है ।एसडीएम ने कहा है कि जिन विभागों की अचल संपत्तियां अवैध कब्जों की गिरफ्त में हैं, उसकी सूचना तहसील में भेजें। एसडीएम ने कहा है कि जहां भी सरकारी संपत्तियों पर निर्माण कार्य रुका हुआ है और उनमें दूसरे लोग अपना अधिकार जता रहे हैं, ऐसे सभी मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। एसडीएम ने कहा है कि अभियान चलाकर सरकारी संपत्तियों से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अक्सर कब्जे की शिकायतें प्राप्त होती हैं, जिनके निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।