फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पत्थरकटा चौराहे पर गोलीबारी के मामले में फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि मामले में अभी तक फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। टीम ने कार के क्षतिग्रस्त शीशे टुकड़ों, खून के धब्बों के सैंपल लिए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया घटना की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
पत्थरकटा चौराहा निवासी सोनू परिहार, जानी परिहार व जानी के दोस्त अजय भदौरिया शनिवार को घर के पास बैठे थे। पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया था। मौके पर कई राउंड फायर किए गए थे। हमले में सोनू, जानी और अजय घायल हुए थे। जानी की मां की तहरीर पर रिंकू लोहारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपू पटेल, प्रापर्टी कारोबारी सीनू द्विवेदी, गुटका, दीपू के ड्राइवर गुड्डू पटेल समेत दस-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
घटनास्थल से पुलिस को दीपू पटेल का रिवाल्वर और लाइसेंसी शास्त्रों के कारतूस बरामद की गई थी। मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम कोतवाली पहुंची। करीब तीन घंटे तक टीम कार की जांच करती रही। कार के क्षतिग्रस्त शीशे के टुकड़ों, खून के धब्बों के सैंपल लिए। फोरेंसिक टीम जांच से गोली कार में लगी है कि नहीं यह स्थिति पता होगी। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।