फतेहपुर। फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की आधी रात दिल्ली से बनारस जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन में फतेहपुर के साथ बांदा के भी श्रमिक सवार थे। जिन्हें रोडवेज बस से भेजा गया । ट्रेन संख्या 04298 रात डेढ़ बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। इस ट्रेन से कुल 34 सवारियां उतरी। जिसमें पांच बच्चे भी शामिल रहे। इस ट्रेन रुकते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया। रेलवे स्टेशन में उतरे इन प्रवासियों में बांदा के भी रहने वाले थे। इन सभी को बस मुहैया कराई गई। एआरएम माखनलाल केसरवानी ने बताया कि सभी को उनके ठिकानों पर ले जाया गया है।