अमौली। कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद परिजनों को कानपुर हैलट से शव मिल सका। इसके बाद गांव लाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि धाना गांव निवासी मनोज निषाद के पिता गोरेलाल निषाद की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई थी। कोरोनावायरस जांच के चलते डॉक्टरों ने शव को परिजनों को नहीं दिया था। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद हैलट के डॉक्टरों ने शुक्रवार को देर शाम शव को परिजनों को सौप दिया। गांव मे ही यमुना किनारे अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, डा बी के साहू, रज्जन लाल त्रिवेदी, श्यामलाल निषाद, राजेन्द्र निजी सचिव, संतोष गुप्ता, संतोष गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियो व प्रधानो ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान किया।