बहुआ (फतेहपुर)। शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर युवक ने खुदकुशी कर ली। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक गांव निवासी गेंदा निषाद (50) दिल्ली में मजदूरी करता था। 10 दिन पहले गांव लौटा था। शराब पीने के लिए सुबह पत्नी से रुपये मांग रहा था। रुपये न देने पर पत्नी से झगड़ने के बाद लकड़ी काटने चला गया था। उसका ग्रामीणों ने करीब नौ बजे शव गांव किनारे बबूल के पेड़ पर लटका देखा। पत्नी ने बताया कि वह सुबह करीब सात बजे घर से निकले थे। एसओ प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली में बंटू और संजय भी रहते थे। वह भी वापस आ गए थे। घटना से पत्नी ननकी उर्फ सुशीला व बेटी संगीता का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। उनके छह बेटे बंटू, संजय, अरुण, अर्जुन, दशरथ,रोहन है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरेलू विवाद पर फांसी लगाकर जान दी है।