फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की पैमाइश में रिश्वतखोरी की मांग पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन की पैमाइश में रिश्वत मांगना एक लेखपाल को भारी पड़ गया। एसडीएम सदर प्रमोद झा ने घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामला सुखपुरका गांव का है। यहां की सरस्वती देवी ने अपनी जमीन की पैमाइश के लिए लेखपाल रामप्रकाश यादव से गुजारिश की थी। जिस पर लेखपाल उससे जमीन नापने के बदले पांच हजार रुपये मांगने लगा। जिस पर सरस्वती ने असमर्थता जाहिर की। बड़ी गुहार के बाद लेखपाल चार हजार रुपए में जमीन नापने को तैयार हुआ। सरस्वती ने अपनी और लेखपाल के बीच हुई टेलीफोनिक वार्ता को रिकार्ड कर लिया। यह रिकार्डिंग वायरल होने पर एसडीएम सदर प्रमोद झा को जानकारी हुई तो उन्होंने देर शाम को सम्बंधित लेखपाल रामप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से निलबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें