फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेफर होने वाले मामलों का ग्राफ गिराएगी एबीजी मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अब वेंटिलेटर में पड़े मरीजों को रेफर नहीं होना पड़ेगा। उनके मर्ज की गंभीरता का पता करने के लिए जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एबीजी यानी कि आर्टिरियल ब्लड गैस एनालिसिस मशीन लग गई है। जिला अस्पताल के वेंटिलेटर में भर्ती मरीजों की इस मशीन से जांच होगी। मशीन की खरीद के लिए कारागार राज्यमंत्री और जहानाबाद विधायक जयकुमार जैकी ने अपनी निधि से दस लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमाकांत पांडेय ने बताया कि यह मशीन मरीज के खून के नमूने को विश्लेषित यानी एनालाइज कर उसमें पीएच लेवल, आयरन, पोटैशियम, हीमोग्लोबिन, खून में आक्सीजन की मात्रा, मिनरल, सोडियम, बाईकार्बोनेट आयन और कार्बन डाइआक्साइड की उपलब्धता का पता लगाएगी। जिससे मरीज की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी हो जाएगी और उसका उपचार भी हो जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभी तक इन्हीं
जांच की व्यवस्था ना होने से मरीजों को रेफर करना पड़ता था। उन्होंने बताया मशीन लगने से यह सभी जांचें निशुल्क होंगी। बाहर के प्राइवेट अस्पताल में इन्हीं जांच के दो से ढाई हजार रुपये तक लग जाते हैं। सीएमएस डॉ. प्रभाकर ने बताया कि एबीजी मशीन से सीजर के केस में आसानी होगी। अभी तक यही जाचें ना होने से मरीज की आंतरिक अवस्था का पता नहीं चलता था, जिससे सीजर नहीं हो पाते थे। अब यह सब आसान होगा और इसका लाभ आमजन को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें