फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम के सामने प्रधान पर हमला पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। विकास कार्यों की जांच को पहुंचे बीडीओ के सामने प्रधान पर शुक्रवार शाम दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। मौके पर पथराव से भगदड़ मच गई। घटना में प्रधान और उसके पिता, भाई घायल हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेरुई गांव के प्रधान ललित सैनी हैं। उन पर गांव के बेनी सैनी समेत कई ग्रामीणों ने तालाब खुदाई का जेसीबी से काम करवाने का आरोप है। मामले की जांच करने बीडीओ प्रवीणानंद पहुंचे थे। उन्होंने दूसरे पक्ष को पंचायत घर में शिकायत सुनने के लिए बुलाया। बेनी पक्ष ने प्रधान पर आरोप लगाए। कुछ मजदूरों ने तालाब फावड़े
से खुदाई करने की बात कही। आरोप है कि तभी विवाद शुरू हो गया और प्रधान पक्ष पर हमला कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। घटना में प्रधान ललित सैनी उनके पिता रामसागर,भाई विकल सैनी को पीट दिया गया। प्रधान का पिता लहूलुहान हो गया। प्रधान पक्ष से भी हमले का विरोध किया गया। दोनों पक्षों में पथराव चालू हो गया। मौके पर अफरा तफरी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब मामला शांत हो सका। एसओ हेमराज सरोज ने बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें