फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर का अनुपालन न करने वाले दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोस्टर का पालन न करने वाले दुकानदारों पर अपर उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी ने जुर्माने की कार्रवाई की। बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर अपर उपजिलाधिकारी प्रियंका चौधरी पुलिस बल के साथ नगर की मुख्य बाजार का निरीक्षण करने निकलीं। उन्होंने नगर के बजाजा गली, सराफा बाजार, लोहाई गली, किराना गली, फाटक बाजार, मेन बाजार का पैदल चलकर हाल देखा। अलग-अलग प्रकार की दुकानों के लिए तय किए गए रोस्टर का अनुपालन नहीं दिखा। कुछ दुकानदार दुकान खोले हुए थे, जिन पर उन्होंने जुर्माना करते हुए जमकर फटकार लगाई। इस दौरान कुल 21 सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। बाजार में खरीदारी करने के दौरान बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को भी फटकार लगाई गई। कई दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नहीं दिखाई दिया तो वह ज्यादा नाराज हो उठीं। सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दिया कि हर हाल में लॉकडाउन नियमों व सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी निरूपमा प्रताप, राजस्व निरीक्षक रविंद्र सोनकर, प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें