हथगाम। अकबरपुर चौराई के जूनियर हाई स्कूल क्वारंटीन सेंटर में मंगलवार को बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हार्टअटैक से मौत होना बताया है। अकबरपुर चौराई निवासी राशिउद्दीन उर्फ रफीक अहमद (68 ) तेरह मई को मुंबई से लौटे थे। तभी से क्वारंटीन सेंटर में थे। परिजनों ने बताया उनकी हार्ट की सर्जरी हो चुकी है। सीने में दर्द उठा था। थानेदार आदित्य ने बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।