फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में खेतों को बना डाला रास्ता, भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। हाईवे पर निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्थान ने किसानों की अनुमति के बगैर मिट्टी खनन के लिए खेतों के बीच से रास्ता बना डाला। सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। किसानों ने एसडीएम से शिकायत की। बवाल की आशंका पर कर्मचारी डंपर व पोकलैंड मशीन लेकर चले गए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे का काम देख रही पीएनसी संस्था का मुख्यालय हसवा चौकी से पास है। सोमवार को विकास खंड के एकारी गांव में मिट्टी खनन के लिए आधा दर्जन डंपर और पोकलैंड मशीनें पहुंचीं। बिना किसानों के अनुमति के उनके खेतों के मेड़ तोड़कर रास्ता बनाया गया था। जिसमें करीब चालीस किसान के खेतों का इस्तेमाल रास्ते के लिए हुआ था। एक सप्ताह में किसानों को धान की फसल के लिए बुआई भी करनी है। सोमवार को सुबह ग्रामीण पीएनसी के कर्मचारियों से उलझ गए । मामला तूल पकड़ता देख पीएनसी के लोग चले गए। एसडीएम सदर प्रमोद झा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर बिना अनुमति मिट्टी खनन के लिए संस्था पर रिपोर्ट दर्ज हो सकती है।
फोटो- 18
गांव के रामबिहारी साहू का कहना है कि खेतों को पूरी तरह खराब कर दिया गया है। पोकलैंड से रास्ता बनाने से उर्वरकता भी प्रभावित होगी। अब खेतों को ठीक करने के लिए दो दिन तक काम करना होगा।
विज्ञापन

फोटो- 19
किसान सरफराज का कहना है कि खेतों में रास्ता बनाना फिर अवैध खनन करना कानूनी अपराध है। क्षेत्र में दर्जनों जगहों से मिट्टी खनन किया गया है। पुलिस की सुस्त कार्यशैली से इनके हौसला बढ़ा हुआ है।
वर्जन
ग्रामीणों ने शिकायत पर पीएनसी के अधिकारियों से बात की गई। यदि दोबारा खनन के लिए पहुंचते हैं तो पोकलैंड व डंपर सीज कर दिए जाएंगे। प्रथम दृष्टया मिट्टी खनन का कोई आदेश भी नहीं है। किसी किसान का नुकसान हुआ है तो मुआवजा दिलाया जाएगा। प्रमोद झा, उपजिलाधिकारी सदर
वर्जन
किसानों ने जो रास्ता बताया था उसी रास्ते से वाहन निकाले जाने थे। हाईवे निर्माण के लिए मिट्टी की जरूरत पड़ती है जिसकी लिए मिट्टी एक ग्रामीण से तय हुई थी। करीब डेढ़ सौ डंपर मिट्टी निकली जानी था। यदि ग्रामीणों को ऐतराज है तो कोई वैकल्पिक रास्ता देखा जाएगा। रंकेश कुमार चौबे, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें